Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 19°C
कार्यवाही क्राइम मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – गोपीकृष्ण कॉलोनी मे चल रहे सेक्स रैकेट मे तीन महिला व तीन पुरुष पकड़ाये, टीआई ने कहा यह देह व्यपार नहीं।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

विशेष संवाददाता…
हरदा शहर कोतवाली पुलिस क्षेत्र की एक कॉलोनी गोपीकृष्ण में रविवार शाम 4 बजे के लगभग उस समय मोहल्ले में सनसनी फैल गई। जब एक मकान में मोहल्ले के लोगों ने बाहर से ताला लगा दिया। मकान के अंदर तीन महिलाएं और तीन पुरुष मिले। जिसमें दो पुलिस लाइन के वाहनचालक निकले।मोहल्ले के लोगों ने कुछ लोगो को मकान से  निकलते हुए भी देखा।

बताया जाता है कि  पिछले कुछ माह से उक्त पुलिस कर्मी महिलाओं और ग्राहकों को मकान में बुलाकर सेक्स रैकेट चला रहा था। मोहल्ले वाले  संदिग्ध गतिविधियों के संचालन से परेशान थे।  उक्त पुलिस कर्मी की हरकत से पूरा मोहल्ला परेशान था कुछ बोल न पाते थे।  लेकिन आज मोहल्ले के लोगों ने उसको सबक सिखाने के लिए जमकर फटकार लगाई। पुलिस के आने के पहले मकान में  बाहर से ताला लगा दिया था।  मकान मालिक को फोन लगाकर सूचना दी। इधर मकान मालिक ने कहा मकान में कैमरे लगे है।

उक्त पुलिस कर्मी की हरकत कैमरे में कैद  हैं । उसको मकान खाली करने का बोला था। लेकिन वो खाली नहीं कर रहा था। इधर हंगामा होने के बाद कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाएं सहित दो पुलिस कर्मी और एक अन्य युवक को पकड़कर थाने ले आई। कमरे में कुल कितने लोग थे ये जानकारी पुलिस जांच में सामने आएगी। पुलिस लाइन के वाहन चालकों की जानकारी भी पुलिस जांच में उजागर होगी।

सूत्रों की मानें तो इन दोनों वाहन चालको  ने उपलब्ध वाहन में  भी अंदर से सीट फैलाकर बिस्तरनुमा व्यवस्था की थी। जिससे पुलिस के चलित वाहन में कस्टमर बेख़ौफ़ होकर गर्म गोश्त की सुविधा का लाभ ले सके ।

इधर सूत्रों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी मिलने के बाद,कल संविधान निर्माता की जन्मतिथि पर इन दोनों पुलिस कर्मियों पर गाज गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

मिली जानकारी में शहर के  वृद्धाश्रम के पास एक घर में ठीक ऐसी ही गतिविधियां चलने की भी चर्चा चल रही है। फ़िलहाल पुलिस के नाक के नीचे पुलिस लाइन के 2 वाहन चालकों की यह करतूत पर पुलिस विभाग का अनजान बने रहना सवालिया निशान खड़े करता है। अब पुलिस को यदि अपने लोगों की  संदिग्ध गतिविधियां भी नहीं मालूम है तो यहां व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगते है। बहरहाल, देखना यह है कि पुलिस विभाग इनपर और ऐसे अन्य मामलों में क्या कार्रवाई करता है।

थाने में  जमकर लगाई फटकार…
थाने में कोतवाली टी आई ने तीनों महिलाओं सहित पुलिस कर्मी ड्राइवर को जमकर फटकार लगाई। थाने में भी मोहल्ले के लोगों ने भी बताया कि पुलिस कर्मी की इस हरकत से कॉलोनी की बदनामी हो रही थी।

हालांकि सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने बताया हमारे हिसाब से यह देह व्यापर नहीं है, स्थानीय लोगो की शिकायत पर पुलिस ने कुछ महिला पुरुष को थाने लाई है जिसमे दो ड्राइवर पुलिसकर्मी शामिल है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.