Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 27°C
उद्योग देश मध्यप्रदेश राजनीति सम्मान हरदा

MP :- मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में सहयोगी होगा जापान :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में जापान सहयोगी की भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 जनवरी को मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से जापान की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज श्यामला हिल्स स्थित राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुँचकर यहाँ आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को देखा। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में वर्ष 2025 उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। इस दौरान प्रत्येक माह उद्योगों की स्थापना और निवेश को प्रोत्साहित करने की गतिविधियां होंगी। जापान यात्रा से इसकी शुरूआत हो रही है। अगले माह भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेसटर्स समिट के आयोजन की भव्य तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस समिट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी उपस्थित होकर मार्गदर्शन देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में 24 और 25 फरवरी को हो रही जीआईएस में 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह प्रयास है कि प्रतिभागी देशों की संख्या 50 तक हो जाए। दो दिन तक चलने वाली समिट में 15 हजार से अधिक इन्वेस्टर्स प्रतिभागी बनेंगे। यह सम्मेलन उद्योगपतियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिट के व्यवस्थित आयोजन के लिए योजना बनाकर प्रतिभागियों की अपेक्षा एवं आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रयास करें।

उद्योग वर्ष लिखेगा नए दौर की नई कहानी…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल समिट का आयोजन सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। हम सब का सौभाग्य है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पहली बार भोपाल में हो रही है। उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025 नए दौर की नई कहानी लिखेगा। भोपाल एक सुंदर शहर और राजधानी भी है। समिट में आने वाले अतिथियों को यहां की बड़ी झील भी आकर्षित करेगी। मध्यप्रदेश सबसे बड़ा जनजातीय बहुल प्रदेश है। यहां जनजातीय समुदाय ने अपनी हजारों वर्ष पुरानी जीवन शैली और संस्कृति को सुरक्षित रखा है। भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की विविध प्रकार की जनजातीय संस्कृति का चित्रण किया गया है। समिट के प्रतिभागी इस विविधता के दर्शन कर सकेंगे।

‘एक जिला एक उत्पाद’ की अनूठी प्रदर्शनी लगेगी…

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि समिट में चार प्रमुख विभागीय सम्मेलन, प्रवासी सत्र, सेक्टोरल सैशन और बायर-सेलर मीट के साथ ही ऑटो और टेक्सटाइल एक्सपो की नई प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया जाएगा। ‘एक जिला एक उत्पाद’ की अनूठी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ‘मध्यप्रदेश पवेलियन’ विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सांसद वी.डी. शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर भोपाल मालती राय, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.