Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 21°C
पर्यावरण मध्यप्रदेश सम्मान सामाजिक हरदा

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के लक्ष्य पूर्ण होने हुआ समापन।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के लक्ष्य पूर्ण होने पर रविवार शाम को रेवा गार्डन में समापन कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि बृजेंद्र शर्मा ने कहा कि देश प्रेम की पहली सीढ़ी प्रकृति प्रेम है। संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया पौधारोपण सराहनीय है। उन्होंने रामायण में वर्णित प्रसंग के माध्यम से पौधो के संरक्षण की बात कही। इस दौरान विशेष अतिथि कमलेश पारे, शुभम मिश्रा ने पौधारोपण की सराहना करते हुए वर्तमान में इसे आवश्यक बताया। स्वागत उद्बोधन कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने दिया। वहीं पौधारोपण प्रभारी दीपक शुक्ला ने पौधारोपण अभियान की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य सुभाष शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षीय उद्बोधन सुनील तिवारी ने दिया। अंत में आभार महामंत्री लोकेश शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद सभी समाज जनों ने 11 पौधे रोपे। इस दौरान महामंत्री उत्तम तेनगुरिया ने पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि राम कथा मर्मज्ञ एवं प्राचार्य बृजेंद्र शर्मा, विशेष अतिथि शुभम मिश्रा, वरिष्ठ अध्यापक कमलेश पारे, संयोजक एवं युवा समाजसेवी नितेश बादर, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य स्वाति अनुराग पांडे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, संदीप स्वामी, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर, नवीन शर्मा, सुदीप मंडलोई, पंडित भागीरथ शास्त्री बीपी तिवारी, गजानंद डाले, शशिभूषण जोशी, किशोर शुक्ला, पंडित दीपक जोशी, अरुण तिवारी, दिनेश शर्मा, तुषार शुक्ला, सुधीर शुक्ला, दीपक चौबे, सक्षम स्वामी, अदित गुरु, चिन्मय पांडे, विनीता राजोरिया, अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला, योगमाया शर्मा, पुष्पा शर्मा, केतकी चौबे, हेमा शर्मा, दर्शना पांडे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.