Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 31°C
क्राइम जाँच मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – छीपानेर रोड पर व्यक्ति से अड़ीबाजी कर शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी से मिले सामाजिक लोग।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
शहर के छीपानेर रोड पर स्थित विकास नगर में गुरुवार को दो युवकों ने एक व्यक्ति के साथ अड़ीबाजी करते हुए शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे के लिए मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला कायम किया। फरियादी हर्ष पिता लक्ष्मण बघेल निवासी विकास नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि खंडवा से उसके मौसाजी मोहन रावत उनके घर आए हुए थे। शाम करीब 6 बजे वह घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर पाऊच लेने के लिए गए थे। इस दौरान वहां खड़े सन्नी राजपूत और हर्ष ने मौसाजी से अड़ीबाजी करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगे। उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जिसके बाद वे भागकर घर आए तो वहां भी दोनों ने मारपीट की। वहीं घर के अंदर आकर भी सामान की तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने फरियादी हर्ष की रिपोर्ट पर आरोपी सन्नी राजपूत और हर्ष के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओ मे मामला दर्ज कर जाँच मे लिया। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज सामाजिक लोगो ने आज रविवार को एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति से मुलाक़ात कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने मांग की है। पीड़ित ने बताया की आरोपी खुलेआम मोहल्ले मे घूम रहे है जिससे हमें डर लग रहा है की कही वे दोबारा हमारे घर आकर फिर से मारपीट या किसी अन्य घटना को अनजान ना दे दे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.