Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 18°C
देश मध्यप्रदेश राजनीति सम्मान हरदा

MP – राजेश वर्मा फिर बने हरदा से भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी कर चुके है तारीफ।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, संपादक हरदा एक्सप्रेस…
मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा ने रविवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के लिए जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल के नाम की घोषणा की है और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र विदिशा के लिए महाराज सिंह दांगी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वही आज सोमवार देर रात को अन्य जिलों के जिलाध्यक्षो के नाम की घोषणा भी की गई है। जिसमे हरदा जिले के लिए राजेश वर्मा पर फिर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

24 अप्रैल 2024 को पहली बार हरदा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी खुद जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा की तारीफ कर चुके है। राजेश वर्मा पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के बहुत करीबी नेता माने जाते है। राजेश वर्मा के कार्यकाल मे हरदा बैतूल हरसूद लोकसभा चुनाव भी जीते है। आपको बता दे की प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से जिला चुनाव अधिकारी ने अपने अपने जिला अध्यक्षो के नाम की घोषणा की है जो इस प्रकार है।
भोपाल नगर- रवींद्र यति
भोपाल ग्रामीण- तीरथ सिंह मीणा
छतरपुर- चंद्रभान सिंह गौतम
जबलपुर ग्रामीण- राजकुमार पटेल
मऊगंज- डॉ राजेंद्र मिश्रा
मैहर- कमलेश सुहाने
पन्ना- बृजेंद्र मिश्रा
शिवपुरी- जसमंत जाटव
श्योपुर- शशांक भूषण
गुना- धर्मेंद्र सिकरवार
हरदा- राजेश वर्मा
नीमच- वंदना खंडेलवाल
अशोकनगर- आलोक तिवारी
देवास– रायसिंह सेंधव
खंडवा- राजपाल सिंह तोमर
बुरहानपुर- मनोज माने
रतलाम – प्रदीप उपाध्याय
उज्जैन :- राजेश धाकड़।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.