Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
10 Nov 2026 Harda 18°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा ने गिनाई उपलब्धियां।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशानुसार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को हरदा जिले की कार्यक्रम प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने जिला कार्यालय हरदा में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण अभियान को मजबूती प्रदान करने बाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें मुख्य रुप से नगर पालिका अध्यक्ष में लाडली बहना योजना की जानकारी देते हुए बताया कि हरदा जिले में लगभग 92 हजार रेजिस्ट्रेशन अभी तक लाडली बहना योजना के अंतर्गत हो चुके हैं एवं 10 जून से उनके खाते में हर महीने एक हजार रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होने लगेगी। जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने अपनी वार्ता ने कहा कि कांग्रेश द्वारा 15 सो रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा के साथ उनके फॉर्म भरवाने का कार्य किया जा रहा है जबकि वर्ष 2018 में 15 माह की सरकार बनी थी तबके ही बहुत से वादे कांग्रेस द्वारा पूरे नहीं किए गए एक बार फिर झूठ का पुलंदा बनाते हुए विधानसभा चुनाव में जाने की तैयारी कांग्रेस के द्वारा की जा रही है जिसे जनता भलीभांति समझती है आने वाले चुनाव में जनता फिर से कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है और भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ मध्यप्रदेश में पुनर्स्थापित करेगी। कार्यक्रम की संयोजका अनिता अग्रवाल ने महिलाओं को घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने का आह्वान किया इस अवसर पर जिला महामंत्री योगमाया शर्मा सहित मातृशक्ति उपस्थित रही।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.