Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशानुसार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को हरदा जिले की कार्यक्रम प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने जिला कार्यालय हरदा में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण अभियान को मजबूती प्रदान करने बाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें मुख्य रुप से नगर पालिका अध्यक्ष में लाडली बहना योजना की जानकारी देते हुए बताया कि हरदा जिले में लगभग 92 हजार रेजिस्ट्रेशन अभी तक लाडली बहना योजना के अंतर्गत हो चुके हैं एवं 10 जून से उनके खाते में हर महीने एक हजार रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होने लगेगी।

जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने अपनी वार्ता ने कहा कि कांग्रेश द्वारा 15 सो रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा के साथ उनके फॉर्म भरवाने का कार्य किया जा रहा है जबकि वर्ष 2018 में 15 माह की सरकार बनी थी तबके ही बहुत से वादे कांग्रेस द्वारा पूरे नहीं किए गए एक बार फिर झूठ का पुलंदा बनाते हुए विधानसभा चुनाव में जाने की तैयारी कांग्रेस के द्वारा की जा रही है जिसे जनता भलीभांति समझती है आने वाले चुनाव में जनता फिर से कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है और भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ मध्यप्रदेश में पुनर्स्थापित करेगी। कार्यक्रम की संयोजका अनिता अग्रवाल ने महिलाओं को घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने का आह्वान किया इस अवसर पर जिला महामंत्री योगमाया शर्मा सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.