Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश शिक्षा हरदा

हरदा – 10 वीं 12 वीं की राज्य व जिला मेरिट सूची मे स्थान हासिल करने बाले विधार्थियो का कृषि मंत्री ने किया सम्मान।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होने इस दौरान सम्मान पाने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को 11 व 21 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की। कृषि मंत्री कमल पटेल ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा परिणाम के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान प्रारम्भ किया था, जिसके परिणाम अब सामने आने लगे है क्योंकि आज सम्मानित हुए 12 विद्यार्थियों में 10 बेटियां व 2 बेटे शामिल है। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें उच्च शिक्षा के लिये आगे भी यदि आर्थिक सहायता की जरूरत हो तो हर मेधावी विद्यार्थी को उच्च शिक्षा के लिये आर्थिक मदद दी जाएगी।

इन विधार्थियो को मिली प्रोत्साहन राशि…

कृषि मंत्री कमल पटेल ने हाई स्कूल की प्रावीण्य सूची में राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाली चेताली पुनासे तथा जिले की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पाने वाले भावेश राजपूत को 21-21 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होने श्रद्धा, उर्वशी, जेनब सफी व लालनी को 11-11 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा हायर सेकण्ड्री परीक्षा की राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली वाणिज्य संकाय की प्रियंका बांके व श्रुति गुर्जर को 21-21 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही जिले की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त करने वाले कृष्णा कुशवाह को भी 21 हजार रूपये तथा कृति प्रजापति, प्रियांशी शर्मा व प्रीति बांके को 11-11 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

इस दौरान कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल के आलावा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोद, जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर प्रवीण फूलपगारे, जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर, जिला परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.