कपिल शर्मा, 9753508589
राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक 6 से पार्षद सुनील दुबे द्वारा जिम्मेदार अधिकारीयों को कई बार आवेदन देने के बाद भी आज तक समस्याओ का हल नहीं हो पाया है। जिसके चलते फिर एक बार फिर आज मंगलवार को जनसुनवाई में जनहीत के कार्यों एवं समस्याओ के निराकरण के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार प्रमेश जैन को आवेदन सौंपा। पार्षद सुनील दुबे ने बताया कि मेरे द्वारा विभिन्न जनसमस्या को लेकर आवेदन दिए गए जिसका आज तक निराकरण नहीं हुआ हैं। जिसमें मुख्य रूप से सेतु निगम द्वारा नगर में जो ओव्हरब्रीज निर्माण का कार्य चल रहा है इस संबंध में बार-बार आवेदन देने के बाद भी कोई उचित कार्यवाही नहीं हो पा रही है नगर में बार-बार जाम लग रहा है सड़के जगह-जगह खुदी हुई है, दुर्घटनाएँ भी होने की संभावना है, धूल के गुब्बार उड़ रहे है संबंधित विभाग द्वारा भी कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया जा रहा हैं जिससे आम जनता में भारीरोष है। उक्त समस्याओं का यदि आगामी पाँच दिवस में निराकरण नहीं किया जाता है तो आम जन के साथ चरणवद्ध आन्दोलन करने की खुली चेतावनी दी है जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।








