Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 21°C
मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – भंवरदी माल में आयोजित हुआ महिला सम्मेलन, नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ का दिया संदेश।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
खिरकिया ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य ग्राम भंवरदी माल में रविवार को महिला सम्मलेन का आयोजन महिला बाल विकास विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग एवं आगा खान संस्था द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस सम्मेलन में आसपास की 14 ग्राम पंचायतों से 500 से अधिक महिलाओ ने सम्मलेन में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन एवं सरस्वती वंदना से हुई। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने रेवा शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले में घटते लिंगानुपात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में रेवा शक्ति अभियान प्रारम्भ किया गया है। इस अवसर पर रेवा मित्रो का सम्मान किया गया तथा पात्र परिवारों को कीर्ति कार्ड प्रदान कर डॉटर्स क्लब में सम्मिलित किया गया। सम्मेलन में अन्य विभागों से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए एवं प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग द्वारा टंट्या मामा एवं भगवान बिरसा मुंडा योजनाओं के माध्यम से 10 लाख रूपए, आजीविका मिशन से 18 लाख रूपए के लोन का वितरण महिलाओ को किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग और आरसेटी संस्था द्वारा उन्नत शील किसानो को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी अशोक कुमार डेहरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिरकिया प्रवीण कुमार इवने, उप संचालक कृषि जवाहरलाल कासदे, जिला परियोजना अधिकारी आजीविका मिशन से रामनिवास कालेश्वर एवं आगा खान संस्था के क्षेत्रिय प्रबधक रामकृष्ण महाजन भी उपस्थित थे।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.