कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
शहर मे किये गये अवैध अतिक्रमण से आमलोग परेशान हो रहे है। जिसको लेकर आज गुरुवार को नगर पालिका अमले ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए 91000 रूपये के चालान काटे। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि बार-बार शहर के बाजार क्षेत्र से शिकायत आ रही थी कि शहर में जगह जगह दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ है जिससे नालियों की साफ सफाई नहीं होती और गंदगी फ़ैल रही है।

जिसको देखते है कलेक्टर महोदय के निर्देश पर आज नगर पालिका द्वारा लोगो को समझाई भी दी गई है और जिन लोगो को पूर्व मे समझाई दी गई थी फिर भी उनके द्वारा अतिक्रमण किया गया है ऐसे करीब 20 दुकानदारों के 9100 रूपये का चालान काटे गये। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार चलती रहेगी।







