कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा शहर में लापरवाही से ऑपरेशन करने वाले एक डॉक्टर का दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर व JNU छात्र नेता द्वारा पुतला फूंका गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सुनिल कुमार ने बताया गत 16 सितंबर 2024 को उसके भतीजे अर्जुन का पेट दर्द का इलाज डॉ. भरत काटकर द्वारा कराया था। सोनोग्राफी में साफ हुआ कि समय पर ऑपरेशन नहीं हुआ तो अपेंडिक्स फूट जाएगी। 17 सितंबर को ऑपरेशन हुआ। डॉ. भरत काटकर की लापरवाही के कारण आंतों को ओवरलेप कर दिया। उसे 23 सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन अर्जुन को आराम नहीं लगा। उसे 4 अक्टूबर को दोबारा डॉ. को दिखाया। 10 अक्टूबर तक अर्जुन का ट्रीटमेंट चला। लेकिन आराम नहीं लगा। डॉ. काटकर ने दोबारा ऑपरेशन का बोला। लेकिन उसे एम्स भोपाल में दिखाया। जहां डॉक्टर ने कहा दोबारा ऑपरेशन नहीं हो सकता। पेट को ज्यादा काट दिया है। बगैर ऑपरेशन के ही मरीज की रिकवरी हो जाएगी। इस बीच 16 अक्टूबर को डॉ. काटकर से जानकारी मांगी, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। जिससे नाराज दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर व JNU छात्र नेता द्वारा डॉ. भरत काटकर के क्लिनिक के सामने उनका पुतला फूंका। हालांकि इस मामले मे डॉ. भरत काटकर ने सारे आरोप बेबुनियादी व निराधार बताए है।







