Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 20°C
कृषि मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – रबी फसल की सिंचाई के लिए 1 नवंबर से हरदा जिले के लिए नहरो मे छोड़ा जाएगा पानी।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सोमवार को नर्मदापुरम संभागायुक्त के.जी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक मे सहमति बनी की रबी फसलों के लिए तवा डैम से 1 नवंबर को हरदा जिले के लिए, 3 नवंबर को सिवनी मालवा के लिए, 5 नवंबर को इटारसी होशंगाबाद के लिए, 8 नवंबर से सोहागपुर के लिए सिंचाई के लिए नहरो में छोड़ा जाएगा पानी। बैठक में हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह सहित सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारीगण ऑनलाइन शामिल हुए। संभागायुक्त ने निर्देश दिए की शासन के निर्देशानुसार हर हाल में टेल क्षेत्र तक सिंचाई हेतु तवा डैम का पानी पहुंचे, संभागायुक्त ने कहा कि इसके लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने नहरो के साफ सफाई का कार्य एवं क्षतिग्रस्‍त लाइनों की मरम्मत का कार्य भी जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने पानी छोड़ने के पश्चात नहरो की सुरक्षा एवं पानी टेल एरिया तक पहुंच रहा है कि नहीं यह सुनिश्चित करने के लिए जल संसाधन विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए और कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस अधीक्षक इस कार्य के लिए कोटवारों की एवं कलेक्टर पटवारियो की ड्यूटी लगाना भी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बताया गया कि विद्युत विभाग किसानों को मोटर पंप के लिए अस्थाई कनेक्शन देंगे। कनेक्शन जल संसाधन विभाग एवं विद्युत विभाग की आपसी सहमति के आधार पर ही दिया जाएगा। साथ ही संभागायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री संजय रैकवार को निर्देश दिए कि वह डैम से पानी छोड़ने से पूर्व लंबे समय से मांग की जा रही जमानिया पुल का निर्माण 29 अक्टूबर तक कंप्लीट कर दे। उन्होंने उपसंचालक कृषि हेडाऊ को निर्देश दिए कि कृषि विभाग किसानों को खाद बीज के वितरण को सुचारू रूप से संचालित करें। संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक मे मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग नर्मदापुरम आर.आर. मीना, उपसंचालक कृषि जे.आर. हेडाऊ, संयुक्त आयुक्त विकास जी.सी. दोहर, कार्यपालन यंत्री तवा सिवनी मालवा राज्यश्री कटारे, कार्यपालन यंत्री नर्मदापुरम अंकित श्रॉफ सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.