कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के ग्राम गाढ़ामोड़ से बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही जहां पर एक 8 वर्षीय मासूम के ऊपर दीवार गिर जाने से उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हरदा जिले के टिमरनी थाना अंतर्गत करताना चौकी क्षेत्र के ग्राम गाढ़मोड़ मे अनुराग पंवार अपने अपने घर की दिवार तोड़ रहा था इसी दौरान उसके घर पास मे सड़क पर धर्मेंद्र यदुवंशी का 8 साल का बेटा कृष्णा यदुवंशी अपनी बहन के साथ खेल रहा था तभी दिवार सड़क की ओर गिर गई जिसमे कृष्णा दबकर घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा तत्काल हरदा जिला अस्पताल लाए जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रात ज्यादा हो जाने के कारण पीएम नहीं हो सका अगले दिन सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर सूचना मिलते ही टिमरनी तहसीलदार रश्मि धुर्वे पटवारी के साथ गांव पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना कर पंचनामा बनाया।







