Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 26°C
मध्यप्रदेश हरदा हादसा

हरदा – इंदौर बैतूल नेशनल हाइवे पर मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटने से 9 लोग गंभीर रूप से हुए घायल।

1 min read

मो. असफाक रीगल, जिला संवाददाता हरदा एक्सप्रेस…

इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर ग्राम हंडिया के पास पिकअप वाहन पलटने से 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए हरदा जिला अस्पताल लाया गया।अस्पताल से मिली जानकारी ग्राम हंडिया के पास एक पिकअप वाहन पलटने से करीब 9 लोग घायल हो गए जिन्हे हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार देने के बाद हरदा जिला अस्पताल लाया गया जहा सभी का उपचार जारी है।

घायल राजेश भलावी ने बताया की वे 30 से 35 मजदूर सोयाबीन काटने ग्राम कचनार से देवास जिले के नांदेर गांव जा रहे थे। तभी हंडिया के पास मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलट गई जिसमे ड्राइवर सहित 9 लोगो को गंभीर चोट है। सभी का हरदा जिला अस्पताल मे उपचार जारी है।

घायलों मे अन्नुलाल पिता मानसिंह, मुकेश पिता भीमलाल, बबलू पिता भाकुम, विजय पिता विशनसिंग, राकेश पिता तलबसिंग, राजकुमार पिता अवतार सिंग, राजेश पिता भिक्कू, पूनमसिंग पिता गजराजसिंग एवं ड्राइवर रोहित शामिल है जो जिला अस्पताल मे भर्ती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.