Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
22 Nov 2026 Harda 19°C
मध्यप्रदेश हरदा हादसा

हरदा – स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, एक दर्जन लोग हुए घायल।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

हरदा खंडवा स्टेट हाइवे पर ग्राम बारंगा के पास मजदूरों से भरा चार पहिया वाहन पलट गया जिसमे करीब 12 लोग घायल हो गए जिन्हे संजीवनी 108 की मदत से जिला अस्पताल लाया गया, जहा सभी का उपचार जारी है।

रविवार सुबह हरदा खंडवा स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई है। जिसमें 12 मजदूरों को चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है।

मजदूर दीपक ने बताया की वे लोग रामटेक से कांकरिया में मजदूरी करने के लिए पिकअप वाहन में 24 मजदूर सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान ग्राम बारंगा के पास तेज रफ़्तार पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें 24 मजदूरों में से 12 लोगों को हाथ, पैर और सिर में चोटें आई है। जिन्हें संजीवनी 108 के पायलेट देवेंद्र कटारे और ईएमटी दीपक एवं दूसरी गाड़ी के पायलेट कमलेश की मदत से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया है। दीपक ने बताया कि ड्राइवर की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी भगा रहा था उसे बार बार बोला गया की गाड़ी धीरे चलाओ नहीं तो हमें उतार दो पर वो नहीं माना और आगे चलकर गाड़ी पलट गई। घायलों मे संगीता, शिवानी, सुकिया बाई, मामली बाई, दीपक, फूंदा बाई, आकांक्षा, सोनू, ललिता, सुंदर बाई, साऊ बाई, विमला बाई आदि शामिल है। सभी मजदूर ग्राम रामटेक के निवासी है।

14 Views
14 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.