Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
धार्मिक मध्यप्रदेश सम्मान सामाजिक हरदा

हरदा – नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर निकाली गई 551 मीटर की विशाल चुनरी यात्रा।

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर 551 मीटर कि विशाल गौरव चुनरी यात्रा टिमरनी तहसील के ग्राम तजपुरा राम मंदिर से प्रारंभ की गई। यह चुनरी यात्रा अपने आप में एक विशाल और गौरव यात्रा है जो प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धांभाव व धूमधाम से निकाली गई। धार्मिक यात्रा में ग्राम तजपुरा, गोंदागाँव गंगेश्वरी, कुहीगाड़ी, काथडी-गोदडी, छिपानेर, करताना सहित अन्य गांव के श्रद्धालु शामिल हुए। यह यात्रा तजपूरा से कुहिग्वाडी एवं गोंदागांव गंगेश्वरी पहुंची जहां पर चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा मे सैकड़ो श्रद्धालु सम्मिलित होकर गोदागाँव से नर्मदा तट त्रिवेणी संगम पर पहुंचे। इस धार्मिक यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए जिन्होंने इस चुनरी यात्रा को सफल बनाया। इस दौरान सभी श्रद्धांलुओं ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर माँ नर्मदा के इस छोर से उस छोर तक नाव के माध्यम से मां नर्मदा में चुनरी समर्पित की। मां नर्मदा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया। इस दौरान टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सजय शाह, शैलजा शाह, करताना मंडल अध्यक्ष सुनिल डूडी, सुनिल दुबे, निशा दुबे, शकरसिह राजपूत, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Add

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.