Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – उद्यमी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन हरदा करेंगी स्वरोजगार मेले का आयोजन।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन हरदा द्वारा स्थानीय होटल मानसरोवर मे मासिक बैठक का आयोजन भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन हरदा की प्रांतीय अध्यक्ष माया सिंहल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रमिला जैन के मार्गदर्शन मे किया गया। शाखा अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने बताया की बैठक मे सर्वसहमति से निर्णय लिया गया की हरदा, टिमरनी, हंडिया खातेगांव, सिवनी
की सर्व समाज की उद्यमी महिलाए जो घर से अपना स्वरोजगार करती हैं उनको एक प्लेटफार्म देने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार संगम मेलें का आयोजन आगामी 13 अगस्त को इंदौर रोड़ स्थित सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन में किया जा रहा है। साथ ही बैठक मे यह भी निर्णय लिया गया की हरदा के आसपास गांव शहर की सर्व समाज की महिलाए व बेटीया स्टाल लगाकर अपने हुनर को एक मंजिल दे सकती हैं।

साथ ही जानकारी देते हुए शाखा की कोषाध्यक्ष ज्योति जैन ने बताया की बच्चों को शिक्षा देना सबसे जरुरी व बड़ा कार्य है। गरीब की अभाव मे शिक्षा प्राप्त करने से बहुत से बच्चे अशिक्षित रहा जाते है। हमारा उद्देश्य है की कोई बच्चा अशिक्षित ना रहे इसी उद्देश्य से हमने 4 जरुरतमंद बच्चों को कॉपी पुस्तक निशुल्क प्रदान की गई। साथ की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन हरदा की संस्थापिका को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जैन ने आगे बताया की आगामी दिनों मे रक्षाबंधन का पर्व आ रहा है। और बॉर्डर पर तैनात हमारे सैनिक भाइयों के लिए संस्था की बहनों द्वारा राखी बनाकर भेजी जाएगी। इस दौरान बैठक मे मुख्य रूप से पर्यावरण समिति के सदस्य सीमा काबरा, दीप्ति बियानी, मोनिका अग्रवाल, शोभना मोहता, राखी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.