Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 20°C
भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – कृष्ण मुरारी अग्रवाल के घपले के परिणाम भुगत रहा अंबिका प्रसाद शर्मा, पहले घोटाला किया अब अनुबंध में बता रहा नाम की त्रुटी।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सरकारी जमीन पर कब्जा कर सीएमएचओ कार्यालय को भवन किराये से देने वाले अंबिका प्रसाद जो मंदिर की आड़ में ईमानदारी का चोला पहनकर लोगों को प्रभावित करने में लगे रहते हैं ने सीएमएचओ कार्यालय में एक आवेदन देकर कहा, कि किराये पर दिये अस्पताल के भवन के अनुबंधन में त्रुटी से पुत्र आचार्य पंकज शर्मा का नाम आ गया था इसका किराया मेरे खाते में ही आ रहा हैं। इधर सीएमएचओ कार्यालय में भांग घुली हुई हैं। अधिकारी इस प्रकार हो गए है, कि उन्हें यह नहीं मालूम कि किसके साथ अनुबंध कर रहे हैं किसे भुगतान कर रहे हैं सब मनमर्जी का चल रहा हैं।
भूमाफिया कृष्ण मुरारी का खेल…
खसरा नंबर 10/3 में भूमि विक्रय करने वाले कृष्ण मुरारी अग्रवाल द्वारा उस क्षेत्र में लोगों को उघोग विभाग और लोक निर्माण विभाग की जमीन बेच दी हैं। इसी का शिकार अंबिका प्रसाद शर्मा भी हुआ हैं। अब मामला सामने आने के बाद न तो अपने स्वंय के भूखंड का नक्शा मिल रहा हैं और ना ही नगर पालिका से भवन निर्माण की अनुमति।

इधर सीएमएचओ कार्यालय को चुना लगाने में पीछे नहीं हट रहा हैं। वर्तमान में सीएमएचओ एचपी सिंह हैं। उनके सामने यह मामला आया है लेकिन अभी तक न तो अस्पताल खाली कराया गया और ना ही किराये पर देने वाले अंबिका प्रसाद पर कोई कार्यवाही की गई। अब सवाल यह उठता है, कि कौन सा प्रभाव इन्हें कार्यवाही करने से रोक रहा हैं। हालांकि इस मामले मे सीएमएचओ एचपी सिंह का कहना है की हमने उचित मार्गदर्शन के लिए राज्य सरकार कोई दो पत्र लिखें है लेकिन आपको पत्र उपलब्ध नहीं करवा सकते।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.