Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – नगर पालिका घेराव मे बड़ा एक्शन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सहित पांच पर दर्ज हुई एफ.आई.आर.

2 min read

कपिल शर्मा हरदा,

विगत दिनों वार्डवासियो की मुलभुत समस्याओ को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका का घेराब किया था। इसके बाद नगर पालिका ने कदम उठते हुए कांग्रेस के 5 कार्यकर्ताओ कर एफ आई आर दर्ज करवाई है। आपको बता दे की कांग्रेसियों द्वारा 7 जून को नगर पालिका में गन्दा पानी व अन्य समस्याओं को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान धक्का मुक्की, अभद्रता और धमकाने के आरोप में नपाध्यक्ष भारती कमेडिया व कर्मचारी आलोक शुक्ला और देवीदास राठौर ने अलग अलग एफआईआर दर्ज कराई है। नपाध्यक्ष ने 9 जून को दिए आवेदन में कहा कि 7 जून को दोपहर 1 बजे कर्मचारी देवीदास राठौर मुक्तिधाम की लकड़ी की फाइल साइन कराने चैंबर में आया था। मैं फाइल देखकर साइन करने वाली थी, तभी पूर्व विधायक आरके दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, प्रवक्ता अवनि बंसल, गगन अग्रवाल व अन्य ने एक राय होकर उनके चैंबर में घुस आए। मटका फोड़ा। अवनि बंसल ने धक्का-मुक्की कर अपशब्दों का उपयोग कर अपमानित किया और मुझे घेर लिया, जिससे मैं डर गई। पुलिस ने धारा 342, 294, 323, 34 का केस दर्ज किया। एक अन्य मामले में नपा के कर्मचारी आलोक शुक्ला ने आवेदन दिया। इसमें कहा कि खलासी देवीदास राठौर मुक्तिधाम की लकड़ी की फाइल साइन कराने आया था। वह अध्यक्ष के चैंबर के बाहर खड़ा था, जिससे धक्का मुक्की और नारेबाजी करते हुए हुए उक्त लोग भीतर चले गए। उसे सरकारी काम नहीं करने दिया। पुलिस ने आरोपियों पूर्व विधायक डॉ आरके दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, प्रवक्ता अवनि बंसल व गगन अग्रवाल के खिलाफ धारा 353, 294, 34 का केस दर्ज किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.