Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 20°C
धार्मिक मध्यप्रदेश हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़ – उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भग्रह मे लगी आग पुजारी सहित 14 लोग हुए झूलसे, 9 लोग इंदौर रेफर।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहा होली के दिन सुबह महाकाल मंदिर के गर्भग्रह मे भस्म आरती के दौरान आग लग गई। जिसमे मंदिर के पुजारी सहित 14 लोग झूलस गए। बताया जा रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उज्जैन के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इंदौर रेफर किया गया। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा, संभवत : गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। इधर रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। मंदिर मे मौजूद लोगों ने अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाया। इधर उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने इस मामले मे जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने बताया की इसकी जाँच के लिए एक कमेटी बनाई गई है जो जांच करेगी। सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव इंदौर अस्पताल मे भारती घायलों से बातचीत कर उज्जैन के लिए हुए रवाना। घटना मे सत्यनारायण उम्र 79 वर्ष, चिन्तामण उम्र 65 वर्ष, रमेश 60 वर्ष, मनोज 43 वर्ष, महेश उम्र 27 वर्ष, शिवम उम्र 21 वर्ष, अंश उम्र 13 वर्ष, संजय उम्र 50 वर्ष, विकास उम्र 35 वर्ष, आनन्द उम्र 23 वर्ष, सोनू उम्र 54 वर्ष, राजकुमार उम्र 50 वर्ष, कमल जोशी उम्र 44 वर्ष, मंगल बिंजवा उम्र 36 वर्ष मे झुलस गए जिनका उपचार जारी है।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.