Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
हरदा हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़- ग्राम कमताडा-रोलगाव के बिच अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 12 लोग हुए घायल।

1 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हरदा सिराली मार्ग पर ग्राम कमताड़ा व रोलगाव के बिच तेज रफ्तार जम्भशक्ति यात्री बस क्रमांक MP47- P-0195 अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे करीब 12 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदत से सभी को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही संजीवनी 108 घटनास्थल पहुंची और घायलों को सिराली सामुदायिक स्वास्थ्य पहुँचाया गया। जहा डॉक्टर ने चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहा उनका उपचार जारी है। घायलों मे मांगीलाल पिता कलिराम उम्र 40 वर्ष निवासी उमरी, चिरोंजीलाल पिता सुखराम उम्र 45 वर्ष निवासी साँवरी, शांति बाई पति नारायण उम्र 65 वर्ष निवासी सीहोर एवं गेंदा बाई पति सीताराम उम्र 70 वर्ष निवासी कांकरिया का जिला अस्पताल मे उपचार जारी है।

साँवरी निवासी घायल चिरोंजीलाल ने बताया की वह हरदा से अपने गांव जा रहे थे तभी ग्राम कमताड़ा व रोलगाव के बिच बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे करीब 12 लोग घायल हो गए। घायल ने बताया की ड्राइवर तेज रफ्तार से बस भगा रहा था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.