Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
कृषि मध्यप्रदेश हरदा

ब्रेकिंग न्यूज़- गंजाल मोरण्ड डेम एवं मुहाल माईनर का कार्य जल्द शुरू किया जावे:- हरदा विधायक डॉ. आर के दोगने।

1 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कर गंजाल मोरंड डेम एवं मुहाल माईनर का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराये जाने की मांग की गई है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि हरदा जिला अंतर्गत गंजाल मोरंड डेम एवं मुहाल माइनर निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। जिसका वर्ष 2020 में टेंडर हो चुका है व वर्ष 2023 में गंजाल मोरंड डेम निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया जा चुका है परन्तु कार्य शुरू नहीं हुआ है एवं मुहाल माईनर का कार्य शुरू हो गया था परन्तु भू-अर्जन के कारण उक्त कार्य रुका हुआ है। जो कि खेद का विषय है। उक्त दोनो निमार्ण कार्य पूर्ण होने में जितनी देरी होगी उतनी ही ज्यादा प्रोजेक्ट की कास्ट भी बढेगी। जिसका आर्थिक बोझ सरकार को वहन करना पडे़गा। अतः आपसे अनुरोध है कि गंजाल मोरंड डेम एवं मुहाल माइनर निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू कराया जावे ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके। उक्त निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से पेय जल व्यवस्था सुधरेगी एवं किसानों को भी लाभ मिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.