कपिल शर्मा हरदा, 9753508589
आगामी 2023 विधानसभा चुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग द्वारा की गई। दिल्ली में निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि आगामी 2023 विधानसभा चुनाव पांच राज्यों में सम्पन्न होंगे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में 7 एवं 17 नवंबर को, मिजोरम में 7 नवंबर, राजस्थान में 23 और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है और पांचो राज्यों की मतगणना 3 दिसम्बर को सम्पन्न होंगी। आपको बता दे की पांचो राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। जानकारी के अनुसार माध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर मतगणना होना है। मध्यप्रदेश में कुल 5.61 करोड़ मतदाता है जिसमे 2.72 करोड़ महिला एवं 2.88 करोड़ पुरुष शामिल है।







