Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – लाड़ली बहना योजना की सभी हितग्राहियों के बैंक खाते डीबीटी इनेबल्ड करने के कलेक्टर ने बैंकर्स को दिये निर्देश।

1 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में जून माह से 1 हजार रूपये प्रति माह जमा किये जाना है। इससे पूर्व जरूरी है कि जिन महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया है, उन सभी महिलाओं के खाते आधार से लिंक हो और डी.बी.टी. इनेबल्ड हो। सभी बैंकर्स व्यक्तिगत रूचि लेकर यह कार्यवाही अगले कुछ दिनों में पूरी कर लें। यह निर्देश कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैंकर्स की बैठक में दिये। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कहा कि इसके लिये पंचायत सचिवों, पटवारियों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये गये है कि वे इन महिलाओं को बैंक शाखा ले जाकर यह कार्यवाही पूरी करायें। बैंकर्स इन महिलाओं से आवश्यक दस्तावेज लेकर उनके खाते आधार लिंक्ड करने व डीबीटी इनेबल्ड करने की कार्यवाही पूरी करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व लीड बैंक प्रबन्धक राहुल बजाज सहित विभिन्न बैंकों के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.