Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश शिक्षा सम्मान हरदा

कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, जिला पंचायत सीईओ ने मतदान करने दिलाई शपथ।

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का रविवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने माल्यार्पण कर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने उपस्थित सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं उनके शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत से मार्ग एक साथ खुल जाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि इस वर्ष की तरह आगे भी अच्छी तरह मन लगाकर पढ़ाई करें और जब तक मन वांछित मंजिल ना मिल जाए तब तक लगातार मेहनत करते रहें। साथ ही जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मेधावी विद्यार्थी अपने मनपसंद पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए प्रयास करें एवं स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने मनपसंद व्यवसाय के लिए तैयारी करें, उन्हें मंजिल जरूर मिलेगी। इस अवसर पर कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण करने वाले कुशाग्र जैन, पारस विश्वकर्मा, रिजवाना खान, योगेश मालवीय, आकांक्षा जोशी, सलोनी जैन, मोहिनी सिंह और श्रेया पुनासे तथा कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण करने वाली छात्रा छवि पांडे, यशिका कुशवाहा और उत्सव का सम्मान किया गया।

इस दौरान कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया ने उपस्थित मेधावी विद्यार्थियों व उनके पालकों को आगामी 7 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए निष्पक्ष मतदान करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया, जिला शिक्षा अधिकारी पीएम सिंह तथा सहायक संचालक शिक्षा बलवंत पटेल उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.