Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 26°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका उद्यान मे हुआ आयोजित।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई लाडली बहना योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका परिसर मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री कमल पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया, कलेक्टर ऋषि गर्ग सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कृषि मंत्री ने लाडली बहनाओ का पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया।

https://youtu.be/z-DEcTiOftw

इस दौरान जबलपुर मे आयोजित लाडली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की गई लाडली बहना योजना के तहत महिलाओ के खाते मे हर महीने एक एक हजार रूपये जमा करवाएगी सरकार। इस योजना से महिलाओ की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, महिलाए आत्मनिर्भर बनेगी और आत्मसम्मान भी बढ़ेगा।

साथ ही माँ तुझे प्रणाम योजना के तहत पिछले दोनों बाघा बॉर्डर गई दो बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरण किये और 10-10 हजार की सम्मान निधि देने की घोषणा की। इधर लाडली बहना रानी योगी का कहना है की मुख्यमंत्री जी ने जो कहा वह करके दिखाया है। आज उनके द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहनों के खाते में एक एक हजार रूपये डाले गए। आज उन्होंने एक एक हजार को बढ़ाकर 3 हजार करने की घोषणा की है तो वह भी पूरी कर देंगे।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.