Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 24°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – युवक ने नाबालिक से किया दुष्कर्म, दोस्तों ने बनाया वीडियो, पिता ने व्हाट्सप्प ग्रूप पर किया वायरल, चारो के खिलाफ महिला थाने मे मामला हुआ दर्ज।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

सिराली थाना क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहा 2019 मे एक आरोपी द्वारा नाबालिक लड़की से दुष्कर्म किया जिसका वीडियो उसके ही दो दोस्तों ने बनाया था। इसके बाद अब जुलाई 2023 मे आरोपी के पिता ने वह वीडियो गांव के व्हाट्सप्प ग्रूप पर वायरल कर दिया। पूरी घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने परिजनों व ग्रामीणों के साथ महिला थाना हरदा पहुंच कर आरोपी ऋतिक गौर, उसके पिता शिवशंकर गौर एवं उसके दोस्तों रोहित पाल उर्फ़ छोटू व बालकृष्ण उर्फ़ पप्पू तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया। आपको बता दे की नाबालिक लड़कियों से दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं लें रहे है। एक बार फिर जिले के सिराली थाना क्षेत्र मे एक नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने 2019 मे बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया था। जिसका अश्लील वीडियो आरोपी के दो दोस्तों ने बनाकर अपने पास रख लिया था बाद मे वही वीडियो दिखाकर पीड़िता को धमकी दी गई की यदि किसी को इस घटना के बारे मे बताया तो तुझे और तेरे परिवार को खत्म कर दूंगा। इसके बाद आरोपी युवक के पिता शिवशंकर गौर ने पीड़िता के पिता को बदनाम करने के उद्देश्य से वह अश्लील वीडियो गांव के व्हाट्सप्प ग्रुप पर डाल दिया। घटना की जानकारी लगते ही पीड़िता ने अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ महिला थाने हरदा पहुंच कर आरोपीयों पर मामला दर्ज करवाया। महिला थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ऋतिक गौर, उसके पिता शिवशंकर गौर एवं उसके दोस्तों रोहित उर्फ़ छुतु पाल व बालकृष्ण उर्फ़ पप्पू तिवारी के खिलाफ धारा 376 (3), 506, 34 एवं लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3, 4 एवं आईटी एक्ट 2008 की धारा 67 एवं 66 ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने बताया की आरोपी के पिता शिवशंकर गौर द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण भी कर रखा है। उनकी मांग है की आरोपी की घर पर बुलडोजर चलाया जाए।

 

आरोपी बाप बेटे ऋतिक गौर व शिवशंकर गौर

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.