Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
क्राइम मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – श्रीनगर कॉलोनी के कॉलोनाइजर कृष्णमुरारी अग्रवाल के खिलाफ जल्द होंगी FIR

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
शहर की श्रीनगर कॉलोनी की महिलाओं ने बिजली, पानी, रोड, नाली की समस्याओं से तंग आकर कलेक्ट्रेट में करीब एक घंटे धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि कॉलोनी में पानी समस्या के कारण उन्हें रोज कई तरह की परेशानी हो रही है। पिने के लिए पानी नहीं होने से दूर दूर से पानी लाना पड़ता है। नगर पालिका और कॉलोनाइजर को कई बार शिकायत कर चुके लेकिन आजतक समस्या का समाधान ही नहीं हुआ। इसको लेकर आज हमको कलेक्टर साहब के पास आना पड़ा। महिलाओ ने कहा की हमारे वार्ड नंबर 34 की पार्षद भारतीय कमेडिया है जो नगर पालिका अध्यक्ष भी है फिर भी उनके द्वारा वार्ड मे कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। इधर महिलाओ का हंगामा देख अपर कलेक्टर सतीश राय बात करने पहुंचे और उन्होंने नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार को बुलवाया फिर सीएमओ ने टेंकर से पानी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

साथ की अपर कलेक्टर सतीश राय ने नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार को सख्त निर्देश दिए है की श्रीनगर कॉलोनी के कॉलोनजर कृष्णमुरारी अग्रवाल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई जाए। उन्होंने भोलीभाली जनता को गुमराह करके प्लाट बेचे है उनके द्वारा कॉलोनी मे मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई जिस कारण कॉलोनीवासियों को परेशान होना पड़ रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.