Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
धार्मिक मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – बीज रूप में परमात्मा सभी जीवों में उपस्थित है:- दीदी चेतना भारती।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के ग्राम पोखरनी में पांच दिवसीय संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण का आयोजन गांव के दोगने परिवार द्वारा किया गया। आज कथा का विश्राम दिवस था। कथा के अंतिम दिन दीदी श्री ने कहा की स्थूल शरीर के भीतर एक और सूक्ष्म शरीर है तथा इन्ही दोनो आवरणों के बीच के कारण शरीर में बीज रूप में परमात्मा सभी जीवों में विराजमान है जो सत्य, चित्त और आनंद स्वरूप है। माया के वशीभूत होकर जीव स्वयं का विस्मरण कर देता है और 84 लाख योनियों में भ्रम वश भटकता है। जबकि निज स्वरूप को पहचानकर ब्रम्हमय होना तथा परम आनंद स्वरूप परमात्मा की प्राप्ति करना ही जीव का एकमात्र लक्ष्य है। जैसे सरिता सागर की तरफ स्वत: ही बहती है ठीक वैसे ही जीव भी आनंद का अंश होने के कारण स्वत: ही आनंद और प्रकाश की तरफ प्रवाहित होता है। अंतर बस इतना है की भ्रम में पड़कर जीवन में गुरु की उपस्थिति नही होने से क्षणभंगुर सांसारिक सुखों में ही लिप्त रहता है। संतो के अवतरण का यही उद्देश्य है की इस दुखमयी ओर क्षणिक सुखों के अलावा भी एक जगत है जो अपना है, जहा नित्य आनंद है, स्वयं का स्वरूप है। जीव को तब तक बार बार संसार में फेका जायेगा जब तक की यह बुद्ध, कबीर, सिंगाजी महाराज की तरह स्वयं को पहचान न ले। परचरी पुराण के आयोजक कांताप्रसाद दोगने एवं भगवान दास दोगने ने बताया कि आज परचरी पुराण के अंतिम दिन पूर्णाहुति पर महाप्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया है। इन पांचो दिनों मे बड़ी संख्या मे श्रद्धालु परचरीपुराण का श्रवण करने पहुंचे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.