Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
24 Nov 2026 Harda 26°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – नाबालिक लड़की के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,पीड़ित परिवार द्वारा आरोपी के घर पर बुल्डोजर चलाने एवं फांसी देने की मांग की गई।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले से दिल दहला देने बाला मामला सामने आया है जहां पर नाबालिक लड़की के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिराली थाना क्षेत्र मे नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले मे परिजनों ने सिराली थाने पहुंचकर आरोपी के घर पर बुल्डोजर चलाने एवं आरोपी को फांसी देने कि मांग को लेकर ज्ञापन दिया। आपको बता दे कि सिराली थाना क्षेत्र मे एक नाबालिग 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला शनिवार का है जहा नाबालिग अपने घर पर अकेली थी, इसी दौरान सामने रहने वाले आरोपी बलराम पिता जगन्नाथ मालवीय उम्र 21 वर्ष ने नाबालिग को दुकान पर जाने के बहाने अपने घर बुलाया और दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं नाबालिग को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने अपने घर आकर अपनी नानी से यह बात कही इसके बाद परिजनों ने मिलकर पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। आरोपी घटना के बाद से फरार है। इस मामले में सिराली पुलिस ने आरोपी बलराम मालवीय के खिलाफ धारा 376 (3), 342, 506, 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच मे लिया। घटना के अगले दिन आज रविवार को पीड़ित परिजनों ने सिराली थाने पहुंचकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर उसके घर बुल्डोजर चलाने और फांसी की सजा की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपा। इस मामले मे सिराली थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर रवाना की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

6 Views
6 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.