Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 28°C
मध्यप्रदेश सामाजिक हरदा

हरदा – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन हरदा द्वारा 13 अगस्त को आयोजित होगा स्वरोजगार मेला, सर्व समाज की उद्यमी महिला हो सकेगी शामिल।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन हरदा द्वारा हरदा शहर में पहली बार विशाल स्वरोजगार संगम मेले का आयोजन 13 अगस्त को इंदौर रोड़ स्थित सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन मे होगा। जिसमे हरदा शहर की सर्व समाज की महिला उद्यमी शामिल होकर अपना स्टॉल लगा सकती है। यह जानकारी देते हुए शाखा अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने बताया मेले में शॉपिंग जोन के साथ स्टाल भी लग रहे हैं जिसमें बहनो द्वारा अपने हाथो का बनाया हुआ सामान या उनका जो अपना व्यवसाय है अपने हुनर को निखारने के लिए स्टाल लगा रही है। मेला रक्षाबंधन स्पेशल मेला है मेले में आपको हाथों से बना हुआ सभी प्रकार के अचार, बड़ी, पापड़, समोसा, कचोरी, सभी सब्जियों के प्रीमिक्स सभी प्रकार के पूजन की हाथों से बनी हुई बत्तियां, होम डेकोरेशन के सामान सभी प्रकार की राखियां, होममेड व अहमदाबाद कोलकाता की सभी प्रकार की साड़ियां, चादरे सभी प्रकार के लेडीज वियर, गर्ल्स वियर, किड्स वियर सभी प्रकार के पर्स, बैग, जयपुर की जूतियां, सभी प्रकार की ज्वेलरी, चूड़ियां, ओरिजिनल चांदी के एंटीक ज्वेलरी, टप्परवेयर, वंडर सेफ, मोदी केयर और भी दैनिक उपयोग की संपूर्ण सामग्री लेकर हरदा,खंडवा, खरगोन, टिमरनी कन्नौद, खातेगांव आदि शहरों की सर्व समाज की उद्यमी महिलाए 60 स्टाल लगाएगी। शाखा सचिव सारिका सराफ ने बताया कि फूड जोन मे आपको सभी चौपाटी मिलेगी, गेम जोन में बच्चों के साथ मनोरंजन गेम रहेगा सेल्फी जोन, लकी ड्रा के बंपर इनाम, स्लोगन प्रतियोगिता, फौजी भाइयों के नाम एक संदेश विषय पर लिखकर 8 से 10 लाइन में जमा करना है। शाखा कोषाध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि मेला सभी उद्यमी बहनों के सपनों को साकार करने के लिए लगाया जा रहा है। अतः सभी बहनों से निवेदन है कि उद्यमी बहनों को बढ़ावा देने के लिए मेले में ज्यादा से ज्यादा बहन बेटियां आमंत्रित हैं मेला पूर्णता निशुल्क है।

34 Views
34 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.