Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश सम्मान सामाजिक हरदा

हरदा – बुन्देलखण्डिय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज संगठन ने सेवानिवृत शिक्षकों का किया सम्मान।

1 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

बुन्देलखण्डिय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज संगठन द्वारा स्थानीय गौर छात्रावास हरदा में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सेवानिवृत शिक्षकों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरन सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी, सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष दीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण गौर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत कर सेवानिवृत्त शिक्षकों के चरण पखार कर उन्हें साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा उपस्थित सामाजिक बंधुओं को मार्गदर्शित कर समाजसेवा में निष्ठापूर्वक तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम की भूमिका शिक्षक नर्मदा प्रसाद गौर एवं संचालन शिक्षक गोकुल गौर और आभार शिक्षक आर.एस गौर द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.