Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
धार्मिक राजनीति हरदा

हरदा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 फरवरी को आएंगे हरदा, वेदगर्भा घाट का करेंगे लोकार्पण।

1 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 फरवरी को हरदा जिले के चिचोट कुटी मे बने वेदगर्भा घाट का लोकार्पण करेंगे। वैदिक विद्यापीठम से जुड़े निरंजन शर्मा ने बताया कि चिचोट कुटी माँ नर्मदा के किनारे लगभग 14 करोड़ रूपये कि लागत से बने करीब 700 मीटर लंबे वेदगर्भा घाट का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 4 फरवरी नर्मदा जयंती के अवसर पर किया जाएगा। मंगलवार सुबह 9 बजे से नर्मदा जी पूजन के साथ कार्यक्रम कि शुरुआत होंगी। लोकार्पण कार्यक्रम मे हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी, विद्या भारती अभा शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोविंद महंत, संस्कृत भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मंत्री जयप्रकाश गौतम, अमेरिका के समाजसेवी विजय अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. पप्पूराम विश्नोई, ब्राजील के ज्ञान मंदिर के अध्यक्ष प्रेमकुमार, स्वामी तिलक, वैदिक विद्यापीठम के अध्यक्ष स्वामी नित्य चैतन्यदास महाराज सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.