Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 19°C
क्राइम न्याय मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – जिला न्यायालय ने दो लोगो को 2-2 साल के सश्रम कारावास कि सजा सुनाई।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
जिला न्यायालय ने धारधर हथियार से हमला करने वाले दो लोगो पर आरोप सिद्ध पाते हुए 2-2 साल का सश्रम कारावास और एक एक हजार रूपये अर्थदंड कि सजा सुनाई। जिला न्यायालय के एडीओपी विनोद कुमार अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 मे फरियादि चंद्रशेखर 13 नवंबर 2018 को ग्राम खारपा अपने खेत गया था। इसी दौरान धुरगाड़ा निवासी गुलाबदास पिता श्रीकिशन उर्फ श्रीकृष्ण चौधरी उम्र 44 वर्ष और कमलेश पिता श्रीकृष्ण चौधरी उम्र 42 वर्ष आए। दोनों ने गाली-गलौज करते और धमकाते हुए कहा यह खेत मेरा है तुम यहां क्या कर रहे हो। विवाद में कमलेश ने तेज धार वाले दराते से हमला किया। इसमें चंद्रशेखर को दाएं गाल पर लगा। गुलाबदास ने लकड़ी से हमला किया। इसमें उसे हाथ के पंजे, नाक, पीठ एवं सीने पर चोटे आई। इस दौरान ड्राइवर ने बीच-बचाव किया और बड़े भाई नरेंद्र सिंह को मोबाइल पर कॉल कर झगड़े की सूचना दी। घायल चंद्रशेखर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों पर भादंवि की धारा 325, 294, 323, 324, 506 व 34 में केस दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोप सिद्ध पाते हुए दोनों आरोपियों को दो-दो साल के सश्रम एवं एक – एक हजार रूपये के अर्थदंड कि सजा सुनाई।

6 Views
6 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.