Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
खेल मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – संभाग स्तरीय सालेय हैंडबाल प्रतियोगिता हुई आयोजित, दो वर्ग में हरदा विजेता और नर्मदापुरम की टीम रही उपविजेता।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

संभाग स्तरीय सालेय हैंडबाल 19 वर्ष बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को स्थानीय महात्मा गांधी स्कूल के खेल मैदान में किया गया। इसमें हरदा, नर्मदापुरम एवं बैतूल की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच बालक वर्ग का हरदा और बैतूल के बीच खेला गया। हरदा में बैतूल को 19-1 से हराया। अनमोल के 6 और ऋषि के 5 गोल शामिल हैं। दूसरा मैच बालिका वर्ग का हरदा व बैतूल के बीच खेला गया। हरदा ने बैतूल को 10-0 से हराया। शिवानी एवं नंदनी के 5-5 गोल शामिल हैं। इसके बाद बालक वर्ग में हरदा व नर्मदापुरम के बीच फाइनल मैच खेला गया। हरदा के 22 गोल के मुकाबले नर्मदापुरम के 14 गोल किए। इस प्रकार हरदा विजेता रहा। इसमें ऋषि परसाई ने 8 गोल किए अनमोल मालवीय ने पांच गोल किए। बालिका वर्ग के फाइनल मैच में हरदा व नर्मदापुरम में 17-1 से हरदा विजेता रहा। इसमें तानिया जैन के छह गोल और शिवानी करोडे के चार गोल शामिल हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने बताया कि इस प्रकार दोनों ही वर्ग में हरदा विजेता नर्मदापुरम उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के पूर्व सहायक संचालक डीएस रघुवंशी, जिला परियोजना समन्वयक ओएस महाजन, महात्मा गांधी स्कूल के प्राचार्य जेपी प्रजापति, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डीके साहू ने टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पीसी पोर्ते, राजेश बिलिया, विनोद उपाध्याय, नीरेंद्र सेवारिक व आफिशियल के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कोच विकास पांडे, हिमांशु धुर्वे, गौतम विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.