Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 27°C
मध्यप्रदेश मानवसेवा सामाजिक स्वास्थ्य हरदा

हरदा – लायंस क्लब हरदा अंबर ने ग्राम चारखेड़ा मे लगाया निःशुल्क नेत्र शिविर, 180 ने करवाया परिक्षण।

2 min read
Share:

मो. अशफाक रीगल, जिला संवाददाता हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जीले के ग्राम चारखेड़ा मे लायंस क्लब हरदा अंबर द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 180 लोगो का नेत्र परिक्षण किया गया और करीब 20 लोगो को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिन्हे 15 जुलाई को बस से मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भोपाल के सेवा सदन भेजा जाएगा। लायंस क्लब हरदा अंबर के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश गुर्जर ने बताया की आज हमारे ग्राम चारखेड़ा मे भव्य निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। जिसमे लोगो की आँखों की निःशुल्क जाँच की जा रही। जिन्हे दवाई की आवश्यकता है उन्हें निःशुल्क दवाई दी जा रही और और जिन्हे चश्मे की है उन्हें चश्मे दिए जा रहे है। जाँच के बाद जिनका ऑपरेशन होना है उनको चिन्हित कर 15 जुलाई को बस से मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भोपाल के बैरागढ़ स्थित सेवा सदन ले जाकर उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। लॉयन रविप्रकाश रमानी ने कहा की हमारा उद्देश्य है की मोतियाबिंद मुक्त हो हरदा हमारा जिसके चलते विगत 6 वर्षो से हरदा जिले मे निःशुल्क नेत्र शिविर लगाकर लोगो का ऑपरेशन करवाया जा रहा है। अभी तक 6 हजार लोगो के निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवा चुके है और करीब 20 हजार लोगो का नेत्र परीक्षण किया जा चूका है। ज़ब तक मोतियाबिंद मुक्त हरदा नहीं हो जाता तब तक हमारा निःशुल्क नेत्र शिविर चलता रहेगा। इस दौरान लॉयन राजेश गुर्जर, लॉयन रविप्रकाश रमानी, लॉयन इकलाख  खान, लॉयन रमेश कुमार भद्रावले, लॉयन अरविन्द अग्रवाल, डॉ. ओमनाथ पांडे, सचिव तिल्लोरे, सरपंच सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.