Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 27°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा- नगर परिषद खिरकिया के कर्मचारी ने गटका पॉइजन, उपचार के दौरान जिला अस्पताल मे हुई मौत।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
नगर परिषद खिरकिया के सहायक ग्रेड तीन के कर्मचारी ने जहर खा लिया जिसे परिजन खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहा से उसे हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल मे देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता प्रेमनारायण नीकुम ने बताया की उनका बेटा मनीष नीकुम नगर परिषद खिरकिया मे सहायक ग्रेड तीन के पद पर पदस्थत है जिसे 5 महीने से सैलरी नहीं मिली जिससे वह काफ़ी परेशान रहता था शनिवार को उसने जहर खा लिया जिसकी तबियत ख़राब होने पर खिरकिया सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र ले गए जहा ड्यूटी पर डॉक्टर शुभम गौर थे लेकिन वो कही नहीं मिले जिसके बाद नर्स ने देखा और किसी से फोन पर बात करके उसे हरदा रेफर कर दिया। मनीष की हालत बिगड़ती जा रही थी और एम्बुलेंस बाले ने एक घंटे बाद आने का बोला। इसके बाद हमने निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल लाये। इधर जिला अस्पताल मे देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता प्रेमनारायण ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओ पर सवाल उठाते हुए कहा की मै खंडवा संसदीय क्षेत्र के किल्लौद ब्लाक से सांसद प्रतिनिधि हु ज़ब हमारी ही सुनबाई नहीं हो रही तो फिर आमजनों की सुनबाई कैसे होंगी। खिरकिया अस्पताल मे डॉक्टर भी समय से नहीं मिल पाते है। रविवार सुबह जिला अस्पताल मे डॉक्टर ने पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया वही पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामला जाँच मे लिया।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.