Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश राजनीति हरदा

हरदा – वार्ड-वार्ड शुरू हुआ कांग्रेस के नारी सम्मान योजना के फॉर्म की होली जलाना।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

भाजपा सरकार द्वारा लाडली बहना योजना चलाई गई जिसके सामने कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना शुरू कर दी। एक तरफ भाजपा लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरण कर रही है तो दूसरी और कांग्रेस नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवा रही है। इस दौरान कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का विरोध शुरू हो गया है। आज गुरुवार को शहर के वार्ड नंबर 34 के विकास नगर मे वार्ड वासियो द्वारा कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फॉर्म की होली जलाई गई। इस दौरान वार्ड नंबर 34 विकास नगर निवासी शिला नरवाड़े का कहना है की आज हमारे वार्ड मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता आये थे जो घरा घर जाकर फॉर्म भरवा रहे थे जो राजी नहीं हुए उन्हें बोला गया की यह मोदी जी का फॉर्म है इसे भरो अभी आपको 1000 रूपये मिलेंगे फील्ड बाद मे 1500 भी मिलेंगे और 500 मे गैस की टंकी भी मिलेगी। यहां की जो महिलाए पड़ी लिखी नहीं थी उन्होंने फॉर्म भर दिए इसके बाद मुझे पता चला की यह तो कांग्रेस का फॉर्म है फिर मैंने हमारे वार्ड की पार्षद व नगर पालिका अध्यक्ष को बुलवाया फिर उनके द्वारा सभी वार्ड की महिलाओ को समझाया गया की ज़ब कांग्रेस की सरकार है ही नहीं तो फिर आपको 1500 रूपये कहा से मिलेंगे। इसके बाद सभी ने मिलकर कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फॉर्म की होली जलाई गई।

इधर नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया ने कहा की मै इस वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद व नगर पालिका अध्यक्ष भी हु मुझे अपने वार्ड से जानकारी मिली की यहां वार्ड मे बहुत से फर्जी फॉर्म भरवाए गए है, वार्ड की महिलाओ ने किसी के बहकावे मे आकर फर्जी फॉर्म भर दिए है उन्हें बोला गया की यह मोदीजी के फॉर्म है यह भर दीजिए आपको 1000 भी मिलेंगे साथ ही 1500 रूपये भी मिलेंगे। यह कांग्रेसियों द्वारा षड्यंत्र पूर्वक उन्होंने फॉर्म भरवाए है। जिसका विरोध करते हुए आज वार्ड वासियो द्वारा फॉर्म की होली जलाई गई। इस दौरान योगमाया शर्मा, प्रीति गहलोत सहित वार्डवासी महिलाए मौजूद रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.