कपिल शर्मा हरदा, 9753508589
एक दिन पूर्व ग्राम कांकरिया के पास बस पलट से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान इंदौर में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिन पूर्व सोमवार को हरदा खंडवा स्टेट हाईवे पर ग्राम कांकरिया के पास तेज रफ्तार से चल रही जम्भशक्ति बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी जिसमे सवार करीब 25 से 30 यात्री घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए संजीवनी 108 की मदत से जिला अस्पताल पहुँचाया गया था। इस दौरान चारुवा निवासी सरोज बाई उम्र 50 गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे हरदा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के शहर के निजी नर्सिंग होम ले गए जहा आराम नहीं होने के कारण बाद में इंदौर रेफर कर दिया था। घायल सरोज बाई की देर रात इंदौर में मौत हो गई।







