Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 20°C
न्याय मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त हेमंत तिवारी पहुंचे हरदा, कर्मचारियों की सुनी समस्या।

3 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) हेमंत तिवारी ने सोमवार को हरदा पहुंचकर स्थानीय कृषि मंडी में मजदूरों व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें ग्रेड-पे, वेतन विसंगति, नियमितिकरण, पदनाम, पदोन्नति सहित अन्य मांगों व समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। हेमंत तिवारी ने उन्हें बताया सरकार कर्मचारियों की मांगों के निराकरण को लेकर विचार कर रही हैं। इस मौके पर कृषि मंत्री कमल पटेल मौजूद थे। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मांगों व समस्याएं बताई। तिवारी ने कहा कि मांगों को सरकार को भेजा जाएगा। सरकार मजदूरों, कर्मचारियों की मांगों के निराकरण की योजना बना रही है। इसी के चलते अब तक अलग-अलग संगठनों की महापंचायतें बुलाई गई हैं। जल्दी की बचे हुए संगठनों की महापंचायत भी बुलाई जाएगी। इस दौरान कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्तर पर कर्मचारियों के लिए काम कर रही है। पूर्व की कांग्रेस सरकार में कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़ गए। उन्होंने कहा कि हम्माल- तुलावटियों की समस्याओं का एक सप्ताह में निराकरण कर दिया जाएगा। इस दौरान भामसं के जिलाध्यक्ष व मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन भी दिया।

इस दौरान कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख राजेश मशुरिया, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, जिला मंत्री मुकेश निकुम, सह मंत्री प्रबल पवार, विकास घावरी,मिडिया प्रभारी ओ पी गुर्जर, नितिन राजवेध्य, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, जिलाध्यक्ष महेश तिवारी, जिला सचिव अतुल शुक्ला, म.प्र. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भल्लावी, शासकीय वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सोनी, राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास जाट, राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत गोस्वामी, जिला अध्यक्ष संतोष पाराशर,पटवारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, जिलाध्यक्ष अनुराग करोलिया, बनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी, जिलाध्यक्ष गणेश मास्कोले, जिला महामंत्री हीरामनी परते, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर बुनकर, जिला अध्यक्ष शिव कुमार सोलंकी, आदिम जाति कल्याण विभाग के स्थाई कर्मी संघ के जिला सचिव नायक, मछुआरा नाविक संघ के जिला अध्यक्ष गणेश केवट, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ आशीष शर्मा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोष दुबे, आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र भाटी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ से संयोजक सुबुद्धि सोनी, बिजली कर्मचारी महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष अजीम खान, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मकबूल खान, भारतीय रेलवे कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह, पंचायत सचिव संघ के सचिव विष्णु निकुम कै साथ ही अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.