Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – भोपाल मे आयोजित महासम्मेलन मे शामिल होने 11 जून को हरदा जिले से रवाना होंगी सैकड़ो कार्यकर्त्ता।

2 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ संबद्धता भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में 11 जून 2023 रविवार को सुबह 9:30 बजे दशहरा मैदान भोपाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता बहनो की लंबित मांगों को लेकर महासम्मेलन का आयोजन रखा गया है। भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि इस विशाल महासम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्यकर्ताओ की समस्यायो के निराकरण को लेकर सदैव संघर्ष शील रहने वाले भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री मधुकर सावले उपस्थित रहेंगे। आंगनवाड़ी में कार्यरत बहनों को मुख्यमंत्री बड़ी सौगात देंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी विगत 10 दिनों से चल रही है। म. प्र. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष अर्चना गौर ने बताया की हमने ब्लॉक स्तर तक बैठक की है हमें मुख्यमंत्री महोदय पर पूर्ण विश्वास हैं कि सम्मेलन के माध्यम से वह सभी आंगनवाड़ी में कार्यरत बहनों को बड़ा तोहफा देंगे। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व वाले विशाल महासम्मेलन कार्यक्रम में सभी बहनों से सम्मिलित होकर एकता का परिचय देने को कहा और इस कर्यक्रम को उत्सव के रूप मे मनाने को कहा। हरदा जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सहायिका, मिनी कार्यकर्ता बहने बसों एवं गाड़ियों और ट्रेन के माध्यम से भाग लेने के लिए सुबह 6 बजे हरदा से भोपाल के लिए रवाना होंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.