Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 19°C
न्याय मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – महिला स्व सहायता समूह एवं रसोईयो कि अनिश्चित कालीन हड़ताल 5 फरवरी से।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा,9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
महिला स्व सहायता समूह एवं रसोईयो कि अनिश्चित कालीन हड़ताल 5 फरवरी से शुरू होंगी जिसको लेकर प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महासंघ जिलाध्यक्ष सुनीता डोले ने बताया कि महंगाई को देखते हुए प्राथमिक शाला में प्रति छात्र भोजन पकाने की लागत दर 5.45 पैसे की जगह 10 रुपये बढ़ाया जाए। खाद्यान्न 100 ग्राम की मात्रा से बढ़ाकर 200 ग्राम की जाए। इसी प्रकार माध्यमिक शाला में प्रति छात्र भोजन दर 8.17 पैसे की जगह 15 रुपये बढ़ाया जाए एवं खाद्यान्न 150 ग्राम से बढ़ाकर 300 ग्राम किया जाए। इसके अलावा पीओएस मशीन में फिंगर से स्व सहायता समूह को खाद्यान्न प्राप्त होता है, जिसमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी फिंगर ना लगना और कभी पीओएस मशीन बंद हो जाती है। कभी सर्वर डाउन हो जाता है, जिसके कारण बार-बार उचित मूल्य दुकान में जाना पड़ रहा है। साथ ही आवंटन जारी होने के बाद समय से खाद्यान्न नहीं पहुंचता है। जिससे 60 प्रतिशत स्व सहायता समूहों का खा‌द्यान्न लेफ्ट होने की भी समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए पहले की तरह पत्रक व्यवस्था लागू की जाए। आंगनबाड़ी केंद्र एवं शालाओं में संचालित स्व सहायता समूह एवं रसोइया महिलाओं को खाद्यान्न्ए वं राशि तीन-चार माह तक प्राप्त नहीं होती है। इस कारण भोजन संचालन बाधित होता है। वर्ष 2018 के अनुरूप माह के प्रथम सप्ताह में आंवटन प्रदाय सुनिश्चित कराया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत रसोइया महिलाओं का 500 का मानदेय स्व सहायता समूहों की राशि में से कटौती कर प्रदाय की जाती है। महिलाओं को राशि से दी जाए। राशि बढ़ाकर 2000 किए जाए। इसके अलावा रसोइया महिलाओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी (अगस्त 2023 में) 500 से बढ़ाकर 1000 किए जायेंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं। मांगों को जल्द से जल्द गंभीरता से देखते हुए पूरी की जाए अन्यथा प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ से जुड़े प्रदेश के समस्त स्व सहायता समूह एवं रसोइया महिलाओं द्वारा चूल्हा बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.