कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सिराली थाना क्षेत्र मे एक पीड़िता से दुष्कर्म के फरार आरोपी को हरदा महिला थाना पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे एसपी अभिनव चौकसे ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया की 24 अगस्त 2022 को एक पीड़िता ने महिला थाना हरदा मे एक युवक पर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई थी पीड़िता की शिकायत पर आरोपी प्रवीण पिता भागीरथ उइके उम्र 25 वर्ष निवासी पटाल्दा थाना सिराली के खिलाफ धारा 376 (2)(एन) के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच मे लिया जिसकी विवेचना की जा रही थी। कुछ दिन पूर्व एस पी अभिनव चौकसे ने फरार आरोपी पर 10 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की थी।

इधर एसपी ने निर्देशन मे आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर हरदा लाया गया। जिसे न्यायालय पेश किया गया। इस दौरान संपूर्ण कार्यवाही मे महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल, सायबर सेल, सिटी कोतवाली व महिला थाना के एसआई रिपुदमन सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह, आरक्षक शरद बौरासी एवं सायबर आरक्षक लोकेश सातपुते की अहम भूमिका रही।







