Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
देश मध्यप्रदेश राजनीति सम्मान हरदा

MP :- आखिर कांग्रेसियों ने गंगाजल से क्यों नहलाया बाबा साहेब अम्बेडकर को।

2 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
संसद में मंगलवार को संविधान पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव आंबडेकर पर दिए गए विवादित बयान के बाद सियासी संग्राम छिड़ गया है। चारो ओर जगह जगह कांग्रेसियों द्वारा भाजपा व अमित शाह का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी मे हरदा जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत रखकर मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा की संसद मे गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए अशोभनीय बयान से सारे लोग दुखी थे। आज हमारे द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को गंगाजल से नहलाया गया। हाथ पर काली पट्टी बांध एवं मुँह पर ऊँगली धरकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बाबा साहेब संविधान के रचियता थे उनके ऊपर भाजपा वाले उंगली उठा रहे है, यह बहुत ही अशोभनीय टिप्पणी है। हम मोदीजी को नसीहत देते है की वे अमित शाह जी का मेडिकल ट्रीटमेंट करवाले जिससे की बाबा साहेब की आत्मा को कभी आघात ना पहुंचे।

इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओम पटेल, जिला प्रभारी सुरेन्द्र सिंह शेरा, अरुण जायसवाल, अहद खान, गोविंद व्यास, अमर रोचलानी, गगन अग्रवाल, मोहन विश्नोई, मुजाहिद अली सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.