Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
22 Nov 2026 Harda 24°C
मध्यप्रदेश शिक्षा हरदा

हरदा – सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल मे सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

शहर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर मे विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतांत्रिक प्रणाली के रूप मे विख्यात भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली से परिचित कराने की लिए सरस्वती विद्या मंदिर हरदा मे छात्र संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर हरदा नगर बाल विकास समिति के अध्यक्ष जगदीश टांक एवं पालक प्रतिनिधि निगम वाजपेयी ने दीप प्रज्जवलन कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा द्वारा आयोजन की भूमिका प्रस्तुत करते हुए बताया की लोकतांत्रिक प्रणाली से भैया बहनों को परिचित कराने के लिए विद्यालय मे निर्वाचन आयोग का मनोनयन किया गया जिस प्रकार निर्वाचन आयोग निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न करता है। ठीक उसी प्रकार विद्यालय मे भी तीन चरणों मे निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न की गई। विद्यालय के नवनिर्वाचित 60 सांसदो ने पद और गोपनियता की शपथ ग्रहण की।

सर्वप्रथम मंच पर विराजमान अध्यक्ष जगदीश टांक ने राष्ट्रपति के रूप मे बहन आरती केशवानी एवं भैया कुलदीप सिंह चौहान को प्रधानमंत्री के रूप मे पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके बाद छात्र संसद के नवनिर्वाचित सांसदो ने 24 मंत्रालयों के मंत्री के रूप मे तथा शेष सांसदो ने पद और गोपनियता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का सफल संचालन साधना ताम्रकार ने किया तथा स्वागत आचार्य शिवकुमार शर्मा, लवकेश चौरे व संध्या खेड्ले द्वारा किया।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.