Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना पर सरकार ने पांच लाख के बिला का दिया आदेश, भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री का किया आभार व्यक्त।

1 min read

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना पर मृत्यु होने से पांच लाख रुपये का बीमा दिये जाने का आदेश जारी करने पर भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल सहित नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने बताया कि उक्त आश्य से भारतीय मजदूर संघ के द्वारा गत दिवस कृषि मंत्री कमल पटेल को ज्ञापन सौंपकर प्रमुखता से यह बात उठाई थी, जिस पर कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी सहित नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह तक जोरदार तरिके से सफाई कर्मचारियों की बात रखी गई। संघ के जिला सचिव मुकेश निकुम ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रदेश भर सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना पर पांच लाख रुपये बीमा देने मांग उठाई गई थी। जिस पर सरकार द्वारा आज आदेश जारी किये है। भारतीय मजदूर संघ सफाई कर्मचारियों कि तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.