Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 26°C
मध्यप्रदेश योग हरदा

हरदा – जिला जेल मे दो दिवसीय योगा प्रशिक्षण एवं हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

सोमवार से जिला जेल मे 2 दिवसीय योगा प्रशिक्षण एवं हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय योग संस्थान के सह-सचिव डॉ. यशवंत भाटी द्वारा बंदियों को भद्रासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, शवासन आदि विभिन्न आसनों का अत्यंत सुक्षमता के साथ ज्ञान देकर अभ्यास एवं प्राणायाम कराया साथ ही योग का महत्व बताया गया। डॉ भाटी ने बताया कि योगा केवल शारीरिक व्यायाम ही नही अपितु स्वस्थ रहकर जीवन जीने की कला है, एक अनुशासन है। हर एक व्यक्ति के अंदर अपार उर्जा विद्यमान है, उसका योग से सकारात्मक उपयोग करना बताया। समाज सेविका उषा गोयल ने बताया कि योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है, उसकी दिनचर्या बेहतर होती है हर बीमारी का इलाज योगा ही है।


कार्यक्रम के द्वितीय चरण में हार्टफुलनेस से डॉ. राजेश पटल्या द्वारा संस्था का परिचय देते हुए व्यक्ति को तनावमुक्त होने एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आतंरिक यात्रा, जिसे ध्यान कहते है, का महत्व बताया। वीरेंद्र जैन द्वारा केैदियों को ध्यान का अभ्यास कराया कि धरती माँ से आरोग्यकारी उर्जा हमारे शरीर में आ रही है एवं शरीर के विभिन्न अंगो को आराम पहुंचा कर तनावमुक्त कर रही है। ध्यान की क्रिया समझाई। कार्यक्रम का संचालन शांति कुमार जैसानी द्वारा किया। एम.एस. रावत जेल अधीक्षक द्वारा आभार व्यक्त किया। इस दौरान आलोक अग्रवाल सहित समस्त जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.