Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 20°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा हादसा

हरदा – पटाखा फैक्ट्री ब्लास्टिंग के मामले में पुलिस नें 6 वें आरोपी को खातेगांव से किया गिरफ्तार।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
शहर के बैरागढ़ पटाखा फैक्ट्री ब्लास्टिंग के मामले में पुलिस नें छतटवे आरोपी को देवास जिले के खातेगाँव से गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि हरदा शहर के बैरागढ़ क्षेत्र में मगरधा रोड पर स्थित फटाखा फैक्ट्री में 6 फ़रवरी को भीषण विस्फोट हुआ था जिसमे अब तक करीब 13 लोगो कि मौत हो गई है। इस मामले में रविवार को छठवें आरोपी अभिषेक अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 34 वर्ष निवासी नर्मदा कालोनी वार्ड क्र. 1 खातेगांव जिला देवास को खातेगांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि 4 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके थे, 5 वां आरोपी शनिवार को और छटवा आरोपी रविवार को गिरफ्तार किया गया है। एस पी ने बताया कि राजेश फायर बर्क्स जो राजू उर्फ राजेश पिता स्व. नंदलाल अग्रवाल उम्र 52 साल एवं सोमेश पिता नंदलाल अग्रवाल दोनो निवासी पुरानी सब्जी मण्डी हरदा के द्वारा संचालित की जाती है। मंगलवार को राजेश फायर बर्क्स फैक्ट्री मे विस्फोट हो गया है यह सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उपलब्ध पुलिस बल के जरिये दूरभाष से कंट्रोल रूम हरदा को सूचना दी गई। जिस पर से थाना सिविल लाईन हरदा में अपराध क्रमांक 42/2रा-304,308,34 भादवि व धारा 3 विस्फोटक अधिनियम का प्रकरण का कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अभी तक गिरफतार आरोपीयो के नाम इस प्रकार है
1. राजू उर्फ राजेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड क्र 02 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा.
2. सोमेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्र 02 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा.
3. मन्नी उर्फ रफीक खान उम्र 54 वर्ष निवासी मानपुरा हरदा.
4. आशीष पिता राधाकिशन तमखाने जाति कहार उम्र 35 वर्ष निवासी खेडीपुरा हरदा.
5. अमन पिता राधाकिशन तमखाने उम्र 31 वर्ष निवासी खेडीपुरा हरदा.
6. अभिषेक अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 34 वर्ष निवासी नर्मदा कालोनी वार्ड क्र.1 खातेगांव जिला देवास।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.