Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
क्राइम मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – करताना मे हुई संतोष जाट की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

3 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

मो. अशफाक रीगल, जिला संवाददाता हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के टिमरनी थाना अंतर्गत ग्राम करताना निवासी संतोष जाट की शनिवार सुबह गांव बाहर लाश मिलने से शहर मे सनसनी फ़ैल गई थी। सूचना मिलने पर करताना व टिमरनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। टिमरनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करताना में रूंदलाय रोड पर संतोष पिता महेश जाट निवासी करताना की खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जो पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर शव का निरीक्षण करने पर मृतक संतोष पटेल की हत्या करना पाया जाने पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी के विरूध्द हत्या का प्रकरण क्रमांक 348/24 धारा 103(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया तथा हत्या के अंधे प्रकरण के खुलासे में स्थानीय मुखबिर तंत्र एवं व्यवसायिक दक्षता तथा सायबर सेल की सहायता से मृतक संतोष पटेल की हत्या से संबंधित प्रत्येक बिंदू पर सूक्ष्मता से विवेचना कर साक्ष्य संकलन कर प्रकरण की कडी से कडी को जोडा गया। जिसमे पाया गया कि मृतक संतोष पटेल को अपने ही गाँव के महेश पिता रामगोपाल जाट से उधारी के 5 लाख रूपये लेना थे। जो संतोष पटेल अपने उधारी के रूपये लेने के लिये बार-बार महेश जाट को बोल रहा था। महेश जाट के पास उधारी चुकाने के लिये रूपये नहीं थे और संतोष पटेल के बार-बार उधारी के रूपये मांगने की बात से वह बहुत परेशान हो गया था। इसलिये उसने घटना दिनाँक 19 जुलाई को करताना के अपने सूने मकान में शराब पीने के लिये मृतक संतोष पटेल को लेकर गया और उसे शराब पिला दी, जब वह नशे मे होने लगा तो महेश जाट ने मौका देख कर घर में रखी हथौडी से संतोष पटेल के सिर पर कई वार किए जिससे संतोष पटेल थोडी देर तडप कर मौके पर ही खतम हो गया। बाद आरोपी महेश जाट ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिये मृतक संतोष पटेल के शव को घर से घसीट कर रूंदलाय रोड पर बिजली के खंबे के पास फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी महेश पिता रामगोपाल जाट उम्र 44 साल निवासी करताना को ग्राम गोंदागाँव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी महेश से घटना में प्रयुक्त आलाजरर एक लोहे की हथौडी जप्त कर ली है। पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे द्वारा हत्या के अंधे प्रकरण को सुलझाने मे सफलता प्राप्त करने वाली टीम थाना प्रभारी संजय चौकसे, चौकी प्रभारी रिपुदमन सिंह राजपूत, उनि कमलेश रघुवंशी, उनि मनोज दुबे, उनि उमेश ठाकुर, सउनि राजेश रघुवंशी, सउनि हेरम्बदास पाण्डेय प्रआर सईद खान, प्रआर. निलेश तिवारी, प्रआर. बब्बर धुर्वे, आर. मनोज बाउस्कर, प्रआर. रोहित रघुवंशी, आर. राकेश पटेल, चालक आर. शैलेन्द्र, सायबर आरक्षक कमलेश, आर. लोकेश, सैनिक विष्णु को नगद ईनाम देने की घोषणा की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.